ब्रेकिंग
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डरकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर

नीतीश की विपक्षी एकता : आज मुंबई में शरद पवार और उद्धव ठाकरे से करेंगे मुलाकात, इन बातों पर होगी चर्चा

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देजनर विपक्षी एकजुटता की मुहिम तेज कर रहे हैं। सीएम नीतीश गुरुवार को महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। उनकी मुंबई में

नीतीश की विपक्षी एकता : आज मुंबई में शरद पवार और उद्धव ठाकरे से करेंगे मुलाकात, इन बातों पर होगी चर्चा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देजनर विपक्षी एकजुटता की मुहिम तेज कर रहे हैं। सीएम नीतीश गुरुवार को महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। उनकी मुंबई में एनसीपी चीफ शरद पवार और शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात होगी। उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री संजय झा और बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर भी मुंबई जाएंगे। नीतीश दोनों नेताओं से 2024 में बीजेपी के खिलाफ मजबूत विपक्षी मोर्चेबंदी पर चर्चा करेंगे। इससे पहले मंगलवार को नवीन पटनायक और बुधवार को  हेमंत सोरेन से मुलाकात की है। 


दरअसल, नीतीश कुमार आज पवार और ठाकरे से मिलकर पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक के लिए आमंत्रित करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे पटना से मुंबई के लिए रवाना होंगे। इसको लेकर कुछ दिन पहले भी देवेश चंद्र ठाकुर ने मुंबई में दोनों नेताओं से भेंट की थी। नीतीश दोनों नेताओं से अलग-अलग उनके आवास पर जाकर बैठक कर सकते हैं। इस दौरान उनकी पवार और ठाकरे से 2024 के चुनाव में विपक्षी मोर्चेबंदी को लेकर विस्तार से चर्चा होगी।


इससे पहले बिहार विधानसभा के सभापति एवं जेडीयू के वरिष्ठ नेता देवेश चंद्र ठाकुर सीएम नीतीश का संदेश लेकर मुंबई गए थे। उन्होंने भी पवार और ठाकरे से मुलाकात की थी। उस समय दोनों नेताओं ने नीतीश की विपक्षी एकता मुहिम का समर्थन किया और पटना में प्रस्तावित देशभर के विभिन्न दलों की बैठक में आने पर सहमति भी जताई। अब नीतीश उनसे मिलकर उनका समर्थन और पुख्ता करेंगे।


आपको बताते चलें कि, बीजेपी से अलग होने के बाद से नीतीश कुमार लगातार विपक्षी एकता का प्रयास कर रहे हैं। पिछले महीने उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, सीपीआई नेता डी. राजा से मुलाकात की। उसके बाद कोलकाता में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भेंट की थी.बीजेपी से अलग होने के बाद से नीतीश कुमार लगातार विपक्षी एकता का प्रयास कर रहे हैं।