ब्रेकिंग
Bihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबत

नीतीश की पुलिस महिलाओं को बाथरूम में भी नहीं छोड़ रही, तेजस्वी बोले.. शराबबंदी के नाम पर ज्यादती हो रही

PATNA : बिहार में शराबबंदी को लेकर शक्ति के बीच पुलिस की कार्यशैली पर अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को जमकर लताड़ लगाई है. यादव ने कहा है कि शराबबंदी के नाम पर नीतीश सरकार केवल ढकोसला कर

नीतीश की पुलिस महिलाओं को बाथरूम में भी नहीं छोड़ रही, तेजस्वी बोले.. शराबबंदी के नाम पर ज्यादती हो रही
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी को लेकर शक्ति के बीच पुलिस की कार्यशैली पर अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को जमकर लताड़ लगाई है. यादव ने कहा है कि शराबबंदी के नाम पर नीतीश सरकार केवल ढकोसला कर रही है शराब पीने वाले तो पकड़े जा रहे हैं.


साथ ही साथ आम लोगों को परेशान किया जा रहा है. तेजस्वी ने पूछा है कि आखिर सरकार शराब माफिया पर नकेल क्यों नहीं कस पा रही. इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार में अब नीतीश कुमार की पुलिस महिलाओं को बाथरूम में भी नहीं छोड़ रही.


तेजस्वी यादव ने कहा बिहार की जनता की कई सवाल है सरकार से वह जवाब चाहती है. हर अधिकारी और मंत्री के यहां नल से जल नहीं अब धन योजना बन गया है. बिहार नंबर वन अपराध में है भ्रष्टाचार में है. बेरोजगारी में पलायन में बिहार  है शिक्षा बदहाल है स्वास्थ सेवा बदहाल है बेमिसाल नहीं बदहाल 16 साल है बेमिसाल नहीं है. 


वहीं तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश पर तंज करते हुए कहा की नीति आयोग की रिपोर्ट भिजवा आएंगे और उनसे आग्रह करेंगे कि पढ़कर के आने के बाद विधानसभा में आयोग की रिपोर्ट पर जवाब दें.  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल जवाब दे दो सवालों का जवाब देना बिहार सबसे फिसड्डी राज्य क्यों है महालेखाकार की दो लाख करोड़ के खर्चे पर जो सवाल उठाया है उसका जवाब दे दे. नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार हर सूचकांक में फिसड्डी है इसका जवाब कौन देगा अधिकारी से लेकर जनता तक त्रस्त हैं.


आपको बता दें कि बिहार विधान मंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है. 29 नबंबर से 3 दिसंबर तक चलने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार की तरफ से दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. इसके अलावा सरकार कई विधायकों को भी सदन में मंजूरी के लिए रखेगी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली से पटना रविवार की शाम ही आ गए थे.  

टैग्स