1st Bihar Published by: Updated Sep 24, 2020, 2:09:00 PM
- फ़ोटो
GAYA : बिहार में विकास का संकल्प केवल नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ही पूरा कर सकती है. नीतीश कुमार के चेहरे पर केवल जेडीयू नहीं उनके सहयोगी दल के उम्मीदवार भी जनसंपर्क चला रहे हैं. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता और पूर्व मंत्री डॉक्टर अनिल कुमार लगातार गया के टिकारी विधानसभा में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं.
पूर्व मंत्री डॉक्टर अनिल कुमार ने कोच प्रखंड के गांव हरपुर पंचायत के कई गांवों का दौरा किया है. इस दौरान उन्होंने लोगों को भरोसा दिया है कि नीतीश कुमार अगर बिहार के फिर से मुख्यमंत्री बने तो विकास की रफ्तार सुस्त नहीं पड़ेगी. डॉक्टर अनिल कुमार लगातार टिकारी विधानसभा में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं.
मौके पर डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि जब वो पांच सालों तक विधायक रहे तो उन्होंने जनता की समस्याओं का निवारण किया. उन्होंने कहा कि अगर जनता उन्हें फिर से मौका देती है तो वो अपने क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि लोगों को हर वो सुविधाएं दी जाएंगी जिसके वो हक़दार हैं.