ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

नीतीश के नालंदा मे बेखौफ हुए अपराधी! बैंक मैनेजर के घर को बनाया निशाना, बंधक बना लूट ले गए लाखों की संपत्ति

NALANDA: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुला चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां डकैतों ने डकैती

नीतीश के नालंदा मे बेखौफ हुए अपराधी! बैंक मैनेजर के घर को बनाया निशाना, बंधक बना लूट ले गए लाखों की संपत्ति
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुला चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां डकैतों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बैंक कर्मी के घर में घुसे डकैतों ने परिवार के लोगों को गन प्वाइंट पर ले लिया और 10 लाख के आभूषण समेत लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हो गए।


दरअसल, बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा विस्क़ुरवा गांव में बीती रात 10 से भी अधिक की संख्या में डकैत बैंक प्रबंधक के घर मे घुस गए और परिवार के लोगों को बंधक बनाकर करीब 8 से 10 लाख के जेवरात लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की है। बदमाशों ने बैंक मैनेजर औप उसके परिवार के लोगों को धमकी दी कि अगर पुलिस को खबर की तो उनकी बेटी की हत्या कर दी जाएगी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर डीएसपी नुरुल हक बिहार थाना की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले के छानबीन की। बता दें कि पीड़ित रामचंद्र प्रसाद बेगूसराय में एसबीआई बैंक में मैनेजर हैं। वारदात के वक्त वे बेगूसराय में थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वो अपने गांव पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता