ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

नीतीश के नालंदा में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े जर्नलिस्ट को मार दी गोली; हालत नाजुक

NALANDA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लोगों को बात बात पर गोली मार रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने जमकर तां

नीतीश के नालंदा में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े जर्नलिस्ट को मार दी गोली; हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी लोगों को बात बात पर गोली मार रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आया है, जहां अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। बदमाशों ने बाइक सवार मीडियाकर्मी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के सबबैत मोड़ के पास की है।


अपराधियों की गोली से घायल हुए मीडियाकर्मी की पहचान दीपक विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर बिहारशरीफ लौट रहे थे, तभी बीच रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली गर्दन के पास लगी है और सीने में जाकर फंसी हुई है। आनन-फानन में घायल पत्रकार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर नालंदा के डीएम और एसपी अशोक मिश्रा सदर अस्पताल पहुंचे। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे उसी दौरान चलती गाड़ी में गोली मारी गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना एम्स रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अपराधी जल्द ही पकड़े जाएंगे।