ब्रेकिंग
भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेभारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचे

नीतीश के मंत्री की मां भी हार गईं निकाय चुनाव, दिघवारा से थीं वार्ड पार्षद पद की उम्मीदवार

PATNA: बिहार में पहले चरण के निकाय चुनाव ने कई नेताओं को सच का सामना करा दिया है। एक तरफ जहां मुजफ्फरपुर से बीजेपी के सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद को निकाय चुनाव में हार का स

नीतीश के मंत्री की मां भी हार गईं निकाय चुनाव, दिघवारा से थीं वार्ड पार्षद पद की उम्मीदवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में पहले चरण के निकाय चुनाव ने कई नेताओं को सच का सामना करा दिया है। एक तरफ जहां मुजफ्फरपुर से बीजेपी के सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद को निकाय चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की मां कलावती देवी भी निकाय चुनाव हार गई हैं, जबकि मंत्री के भाई लक्ष्मण राम के बेटे अनिल कुमार की पत्नी राजनंदनी मुख्य पार्षद की सीट पर पीछे चल रही हैं।


बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की मां कलावती देवी छपरा के दिघवारा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 से वार्ड पार्षद के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रही थीं। मंत्री सुरेंद्र राम की मां कलावती देवी को मुनेश्वर पासवान ने 139 वोट से हरा कदिया है। कलावती देवी को जहां 238 वोट मिले थे, वहीं मुनेश्वर पासवान 377 वोट पाकर 139 वोट से चुनाव जीत गए। वहीं मंत्री के भतीजे अनिल कुमार की पत्नी राजनंदनी मुख्य पार्षद की सीट पर पीछे चल रही हैं।


उधर, मुजफ्फरपुर से बीजेपी के सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद निकाय चुनाव में हार गई हैं। रमा निषाद हाजीपुर नगर परिषद से चुनाव मैदान में उतरी थी लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वार्ड नंबर 1 से जोशना कुमारी ने उन्हें 53 वोट से हरा दिया है। बहरहाल, पहले चरण के चुनावी नतीजों ने अबतक राजनीत के दो बड़े धूरंधरों को धूल चटा दिया है।