Indian Railways : भारतीय रेलवे की नई पहल,ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा स्वादिष्ट खान; ऐप से ई-कैटरिंग सेवा शुरू Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बिहार पुलिस का एक्शन, झारखंड की सीमा से हार्डकोर नक्सली अरेस्ट Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं? Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं? Bihar Election 2025: यूपी के रेलवे स्टेशन से करीब एक करोड़ कैश के साथ पकड़ा गया मोकामा का शख्स, बिहार चुनाव से तार जुड़ने की आशंका Bihar Election 2025: यूपी के रेलवे स्टेशन से करीब एक करोड़ कैश के साथ पकड़ा गया मोकामा का शख्स, बिहार चुनाव से तार जुड़ने की आशंका Bihar Election 2025 : ऐतिहासिक मतदान के बाद चुनावी समर में बढ़ा सियासी तापमान, PM मोदी ने कहा - अब नहीं चाहिए कट्टा सरकार Bihar Election 2025: संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं, फिर भी बिहार चुनाव में आजमा रहे किस्मत, कौन हैं BSP उम्मीदवार सुनील चौधरी? Bihar assembly election : 'खानदानी लुटेरे फिर से लूटने आए हैं, लालटेन डकैती का साधन', बिहार में दिखा सीएम योगी का अलग अंदाज़; कहा - जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं Delhi Airport : दिल्ली एयरपोर्ट से नहीं उड़ी फ्लाइट, यात्री करते रहे लंबा इंतजार; जानिए क्या रही वजह
1st Bihar Published by: Updated Wed, 15 Sep 2021 02:46:24 PM IST
- फ़ोटो
NALANDA : बिहार में खाद की किल्लत को लेकर अलग-अलग जिलों से लगातार खबरें सामने आ रही है। खेती के इस मौसम में किसानों के लिए खाद और यूरिया की उपलब्धता एक बड़ी समस्या बनकर खड़ी हो गई है। आलम यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में खाद की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। किसानों को लाख कोशिशों के बावजूद नहीं मिल पा रहा है जिसकी वजह से उनके अंदर गुस्सा फूट रहा है।
दरअसल नालंदा जिले के इस्लामपुर में किसानों को खाद के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे आक्रोशित किसानों ने आज सड़क जाम कर हंगामा किया। किसानों के हंगामे के बीच उन्हें शांत कराने के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसान इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने हंगामे के दौरान पुलिस वाले की पिटाई कर दी। पुलिस वाले की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इस मामले में आरोपी लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हंगामा करने के आरोप में कुल 75 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसमें 25 महिलाएं शामिल हैं।
खाद की किल्लत को लेकर बिहार में किस तरह की स्थिति है इसे दिखाने के लिए आरजेडी के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आरजेडी एमएलसी ने लिखा है.. यह हाल विकास पुरुष माननीय नीतीश कुमार जी के गृह जिला का है। जहां के किसान यूरिया के लिए परेशान और बेहाल है। सरकार कहती है कि मेरे राज्य में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। और हम जीरो टोलरेंस पर कार्य करते हैं।
जबकि दूसरी ओर बिस्कोमान एवं इफको ई बाज़ार की बात छोड़ दें तो बिहार में यूरिया की स्थिति इतनी भयावह है कि कहीं भी ₹400 प्रति बोरी मूल्य से कम दर पर किसानों को यूरिया उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। आलम यह है कि आज यूरिया के लिए लोग विधि-व्यवस्था तोड़ने के लिए तैयार बैठे हैं। देखिए इस्लामपुर थाना नालंदा जिले का वीडियो है जहां के ग़रीब किसान यूरिया के लिए उग्र होकर दारोगा जी के पीठ पर नगाड़ा बजा रहे है। लानत है ऐसे सरकार पर ! चुल्लू भर पानी में डूब मरे !