1st Bihar Published by: Sushil Kumar Updated Mar 13, 2021, 9:24:26 AM
- फ़ोटो
BHAGALPUR : जरूरत पड़ने पर रिवॉल्वर निकालकर ठोक देने की बात कहने वाले जेडीयू के बाहुबली विधायक गोपाल मंडल का नया अवतार देखने को मिला है. नीतीश कुमार के विधायक गोपाल मंडल शिवरात्रि के मौके पर जबरदस्त तरीके से नाचते हुए नजर आए हैं. इससे पहले गोपाल मंडल का यह अंदाज़ शायद ही किसी ने देखा हो.
दरअसल, शिवरात्रि के मौके पर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल नवगछिया में हुए आयोजन में शामिल होने पहुंचे थे. शिवरात्रि पर ही आयोजित कार्यक्रम में एक जगह पर ढोल नगाड़े की आवाज पर गोपाल मंडल का ठुमका लगाते हुए वीडियो वायरल हो गया. हालांकि यह वीडियो पुराना है या नया इसकी पुष्टि अबतक नहीं हो सकी है.
फर्स्ट बिहार भी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. इस वीडियो के वायरल होते ही जब विधायक गोपाल मंडल से संपर्क करने की कोशिश की गई तो किसी अन्य कार्यक्रम में व्यस्त होने की वजह से उनसे संपर्क नहीं किया जा सका.