Hindi News / news / नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 06, 2019, 9:14:29 AM

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले

- फ़ोटो

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. यह बैठक सचिवालय के संवाद कक्ष में आज शाम 5 बजे होगी. इस बैठक में डिप्टी सीएम सुशील मोदी के अलावा कैबिनेट के अन्य मंत्री भी मौजूद होंगे. बता दें कि इस से पहले 23 जुलाई को नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई थी. जिसमें 16 एजेंडों पर मुहर लगी थी. इस बैठक में 865 ANM की संविदा पर बहाली के फैसले पर भी मुहर लगी थी. सरकार ने नए कर्मचारियों के पेशन में सरकार की तरफ से 4 फीसदी अंशदान बढ़ाने के फैसले को भी मंजूरी दी थी.