1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 11, 2019, 11:30:04 AM
- फ़ोटो
PATNA : पृथ्वी दिवस पर आयोजित जन जीवन हरियाली अभियान कार्यक्रम की शुरुआत कर दी. इस कार्यक्रम के लिए ताम-झाम के साथ पदाधिकारियों को शामिल रहने का निर्देश दिया गया था.
नीतीश के कार्यक्रम में सोते रहे अधिकारी
सीएम नीतीश कुमार पर्यावरण को लेकर काफी चिंतिंत हैं. सीएम नीतीश कुमार कई मौके पर इसको लेकर अपनी राय रख चुके हैं. आज के कार्यक्रम में भी सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में शामिल होने आए अधिकारी कुर्सी पर सोते रहे.
फिर गच्चा दे गए नीतीश के अधिकारी
आपको बता दें कि प्राथमिक से लेकर प्लस टू तक के 75 हजार से अधिक स्कूलों के 2.5 करोड़ से अधिक छात्रों के इस अभियान के तहत जोड़ने की तैयारी है.खबर के मुताबिक बच्चों को हर साल एक पौधा लगाने और उसकी रक्षा करवाने का संकल्प दिलवाने की योजना बनाई गई है. लेकिन आज जब इस कार्यक्रम की शुरूआत सीएम नीतीश कुमार ने की तो उनके सामने ही उनके अधिकारी सोते हुए नजर आए.