ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

नीतीश कैबिनेट के मंत्री का गांव वालों ने किया ऐसा विरोध, उल्टे पांव होना पड़ा वापस

SHEIKHPURA : बिहार के शेखपुरा जिले में नीतीश सरकार के मंत्री को गांव वालों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा. गांव वालों ने मंत्री को खूब खरी-खोटी सुना दी. फिर क्या था मंत्री जी क

नीतीश कैबिनेट के मंत्री का गांव वालों ने किया ऐसा विरोध, उल्टे पांव होना पड़ा वापस
First Bihar
2 मिनट

SHEIKHPURA : बिहार के शेखपुरा जिले में नीतीश सरकार के मंत्री को गांव वालों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा. गांव वालों ने मंत्री को खूब खरी-खोटी सुना दी. फिर क्या था मंत्री जी को वापस उलटे पांव लौटने पड़ा. 


दरअसल, बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार अचानक से एक व्यक्ति विशेष के पक्ष में शेखपुरा सदर प्रखंड के कोसरा पंचायत अंतर्गत जीयनबीघा गांव पहुंच गए. मंत्री के गांव पहुंचते ही ग्रामीण उग्र हो गए और मुखिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. साथ ही मंत्री को भी खूब खरी-खोटी सुना दी. 


ग्रामीणों का आरोप है कि 10 सालों में पंचायत और गांव में विकास नहीं किया गया. ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि मंत्री एक व्यक्ति विशेष प्रत्याशी के पक्ष में गांव भ्रमण करने पहुंचे जिसको लेकर उन लोगों ने मंत्री का भी विरोध किया. 


वहीं इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि अपने निजी काम से वह जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर अर्जुन प्रसाद की धर्मपत्नी का कुशल क्षेम जानने पहुंचे हैं. जबकि इस गांव से भी उनका काफी लगाव भी है इसलिए यहां अचानक पहुंच गए है. 


वहीं ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए मंत्री जी जल्द ही गांव से चले गए. जबकि उन्होंने  कई बार ग्रामीणों से शांति बरतने की अपील भी की थी लेकिन ग्रामीण लगातार स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि निवास सिंह का विरोध कर रहे थे. 

टैग्स