ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

नीतीश कुमार आज दूसरी बार संभालेंगे जेडीयू अध्यक्ष का पद, दिल्ली में राष्ट्रीय परिषद की बैठक

DELHI : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दूसरी बार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को संभालेंगे। दिल्ली में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उनकी ताजपोशी की जाएगी। सीएम न

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दूसरी बार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को संभालेंगे। दिल्ली में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उनकी ताजपोशी की जाएगी। सीएम नीतीश मंगलवार को ही दोपहर बात पटना से दिल्ली पहुंच गए थे। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए बिहार से राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के साथ-साथ अन्य राज्यों के प्रतिनिधि पहुंच चुके हैं।

राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार के निर्विरोध निर्वाचित होने का अधिकारिक तौर पर ऐलान किया जाएगा, जिसके बाद वह राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालेंगे। पार्टी की मौजूदा राष्ट्रीय परिषद की यह अंतिम बैठक होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नीतीश की ताजपोशी के बाद वह नए राष्ट्रीय परिषद के गठन के लिए अधिकृत कर दिए जाएंगे। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बिहार के साथ साथ कुल 10 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल,  लक्ष्यदीप, दादरा नगर हवेली के प्रतिनिधि शामिल हैं।

राष्ट्रीय परिषद की बैठक में तकरीबन 300 सदस्यों के बीच नीतीश कुमार पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर अपनी बात रखेंगे। जिन राज्यों में जनता दल यूनाइटेड अब तक संगठन विस्तार नहीं कर सकता है उन राज्यों में कैसे काम किया जाए इसके लिए नीतीश अपना विजन देंगे।


टैग्स