ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

नितिन गडकरी को मिला था PM बनने का ऑफर, जानिए किसने रखा था प्रस्ताव और फिर केंद्रीय मंत्री ने कैसे दिया जवाब

DESK : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ने कहा है कि उनको प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने पर समर्थन देने की पेशकश की गई थी। लेकिन उनको इसका

नितिन गडकरी को मिला था PM बनने का ऑफर, जानिए किसने रखा था प्रस्ताव और फिर केंद्रीय मंत्री ने कैसे दिया जवाब
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ने कहा है कि उनको प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने पर समर्थन देने की पेशकश की गई थी।  लेकिन उनको इसका बखूबी से जवाब दिया था। इसके साथ ही नितिन गडकरी ने कहा कि लोकतंत्र तभी सफल होगा जब इसके चारों स्तंभ- न्यायपालिका कार्यपालिका विधायिका और मीडिया नैतिकता का पालन करेंगे।


गडकरी ने कहा कि  एक बार एक राजनीतिक नेता ने उन्हें प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने पर समर्थन देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए प्रस्ताव को ठुकरा दिया था कि उनकी ऐसी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। गडकरी ने कहा ''मुझे एक घटना याद है। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा। मगर उस व्यक्ति ने कहा था कि 'अगर आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं तो हम आपका समर्थन करेंगे।''


इसके आगे गडकरी ने कहा कि,  ''लेकिन, मैंने पूछा कि आपको मेरा समर्थन क्यों करना चाहिए और मुझे आपका समर्थन क्यों लेना चाहिए। प्रधानमंत्री बनना मेरे जीवन का लक्ष्य नहीं है। मैं अपने विश्वास और अपने संगठन के प्रति वफादार हूं और मैं किसी भी पद के लिए समझौता नहीं करने जा रहा हूं क्योंकि मेरा विश्वास मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।''


उधर, गडकरी ने राजनीति  में नैतिकता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी सफल होगा जब इसके चारों स्तंभ- न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका और मीडिया नैतिकता का पालन करेंगे। इसलिए हमें अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए। इसके साथ ही अपने साथ कोई बड़े पद की इक्छा नहीं रखना चाहिए।