ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

बिहार: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर दारोगा, एक लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर दारोगा को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा है। आरोपी दारोगा केस से नाम हटाने के एवज में एक महिला से घूस ल

बिहार: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर दारोगा, एक लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर दारोगा को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा है। आरोपी दारोगा केस से नाम हटाने के एवज में एक महिला से घूस ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घूसखोर दारोगा नवादा नगर थाना में तैनात है और थाने के पीछे रिश्वत के पैसे ले रहा था। दारोगा को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई। निगरानी की इस कार्रवाई के अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, नवादा सदर थाना क्षेत्र के नवीन नगर की रहने वाली ममता कुमारी नगर थाना में दर्ज केस से अपने माता-पिता और दो भाइयों का नाम हटाने की गुहार पुलिस से लगा रही थी। केस से नाम हटाने के लिए नवादा नगर थाना में तैनात दारोगा लाल बाबू यादव उससे पैसों की मांग कर रहा था। दारोगा बिना पैसों के काम करने को तैयार नहीं थी। बार बार पैसों का दबाव बनाने के बाद पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत निगरानी से की।


दारोगा के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद निगरानी ने जांच में मामले को सही पाया और टीम का गठन कर आरोपी को दबोचने के लिए जाल बिछाया। सोमवार की सुबह जब आरोपी दारोगा थाने के पीछे महिला से रिश्वत के तौर पर एक लाख रुपए ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे रंगेहाथ धर दबोचा। आरोपी दारोगा को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।