ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

निगरानी का शिकंजा, घूस लेते गिरफ्तार हुआ दारोगा

PURNIYA : बिहार में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए निगरानी विभाग काफी सख्ती के साथ काम कर रही है। निगरानी विभाग के तरफ से राज्य में आए दिन किसी न किसी जिलें में छापेमारी कर भ

निगरानी का शिकंजा, घूस लेते गिरफ्तार हुआ दारोगा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIYA  : बिहार में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए निगरानी विभाग काफी सख्ती के साथ काम कर रही है। निगरानी विभाग के तरफ से राज्य में आए दिन किसी न किसी जिलें में छापेमारी कर भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां निगरानी विभाग द्वारा एक पुलिसकर्मी को घुस लेते गिरफ्तार किया गया है। 


इस घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले के मुफ्फसिल पुलिस थाने में तैनात एसआई को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। एसआई मटिया चौक के पास से केस को कमजोर करने की एवज में रुपये ले रहा था। तभी पटना और भागलपुर निगरानी टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी उपाधीक्षक अरुण कुमार पासवान ने कार्रवाई की पुष्टि की है। 


विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को मुफस्सिल थाना के एसआई सह केस के आईओ लालजी राम को रानीपतरा के मटिया चौक के पास एक चाय दुकान से 10 हजार घुस लेते गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस की टीम ने एसआई लालजी राम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विजिलेंस डीएसपी अरुण पासवान ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। 


बताया जा रहा है कि, मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मटिया चौक के रहने वाले मोहम्मद इनसार और मोहम्मद वजीर के बीच 4 माह पूर्व जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। दोनो पक्ष ने एक दूसरे के उपर मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज करा दिया। जिसके बाद यह मामला कोर्ट में चला गया। इनसार ने बेल नहीं कराई। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए परेशान करने लगे। इसी को लेकर वह इस केस का आईओ और एसआई लालजी राम को घूस दे रहा था ।


बता दें कि, इससे पहले जुलाई के महीने में पूर्णिया से ही निगरानी विभाग ने छापेमारी करते हुए एक दारोगा को गिरफ्तार किया था। टीम ने इन्हें 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। निगरानी विभाग ने इसे थाने के बगल में चाय की दुकान से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद  संतोष कुमार और उनके सहयोगी को निगरानी विभाग ने गिरफ्तार किया था।