ब्रेकिंग न्यूज़

बिहारवासियों को बड़ी राहत: दिवाली और छठ पर्व पर रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें, 40,700 अतिरिक्त बर्थ की सुविधा बिहारवासियों को बड़ी राहत: दिवाली और छठ पर्व पर रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें, 40,700 अतिरिक्त बर्थ की सुविधा Bihar News: मैं ससुराल नहीं जाउंगी... टावर पर चढ़ कर शादीशुदा लड़की ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, परिवार वाले जोड़ते रहे हाथ Bihar Election: तेजस्वी ने NDA से पूछे 10 सवाल, फौरन मिल भी गया जवाब; पढ़िए क्या थे वह क्वेश्चन Bihar News: आइसक्रीम के विवाद पर पुलिस पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मी घायल NITISH KUMAR : करोड़ों की सौगात देने पटना से बक्सर रवाना हुए CM नीतीश कुमार, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम Bihar News: बाल-दाढ़ी बनाने से इनकार पर दोनों आंखें फोड़ीं, दबंगों ने खेत में ले जाकर की बर्बर पिटाई Bihar News: चलती ट्रेन से गिरकर कोर्ट मुंशी की मौत, लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने धक्का देकर नीचे फेंका BIHAR ELECTION : कलेजा में ही रखते हैं JDU का सिंबल, अनंत सिंह को लेकर बोले नीरज कुमार - गलत पगड़ी पहनने वाले कैसे होंगे टिकट के दावेदार Mahila Rojgar Yojana: बिहार में महिलाओं के लिए ₹10 हजारी योजना को लेकर आवेदन कल से शुरू, इस दिन मिलेगी पहली किस्त

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जनविश्वास यात्रा का चौथा दिन आज, बक्सर में सभा को करेंगे संबोधित; कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 23 Feb 2024 08:52:58 AM IST

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जनविश्वास यात्रा का चौथा दिन आज, बक्सर में सभा को करेंगे संबोधित; कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

- फ़ोटो

BUXAR : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा को दौरान आज बक्सर,रोहतास, औरगांबाद जिले में होंगे। जहां वे आम जनसभा को संबोधित करेंगे, इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकीं है, वहीं तेजस्वी की यात्रा को लेकर राजद कार्यकताओं में खासा उत्साह भी देखा जा रहा है। 


तेजस्वी यादव के चौथे दिन की यात्रा बक्सर,रोहतास और औरगांबाद में होगा। बक्सर से तेजस्वी यादव अपनी यात्रा को शुरू करेंगे। वहीं चौथे दिन शुक्रवार को  रोहतास जिला के दिनारा जनसभा को संबोधित करेंगे। तेजस्वी की यात्रा को लेकर स्थानीय प्रशासन सजग है, तो महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता भीड़ जुटाने को लेकर नगर और पंचायतों में भ्रमण कर रहे हैं। वहीं 1 मार्च को पटना लौटने के बाद तेजस्वी यादव 3 मार्च को पटना में बड़ी रैली का आयोजन करेंगे। 


वहीं,  24 फरवरी को गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, 25 फरवरी को वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा व मधुबनी, 26 फरवरी को सुपौल, अररिया, पूर्णिया व मधेपुरा 27 फरवरी को सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय  में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जबकि 29 फरवरी को 11 बजे दिन में राजेन्द्र स्टेडियम कटिहार में और 2 बजे दिन में शाहजंगी मेला मैदान नाथनगर,भागलपुर में जनसभा में नेता प्रतिपक्ष शामिल होंगे। इसके बाद वे रात्रि विश्राम बांका में करेंगे। फिर, 1 मार्च को 11 बजे दिन में चिरैया मोड़, बांका , 1.30 बजे दिन में श्रीकृष्ण स्टेडियम मैदान, जमुई और 4.30 बजे लखीसराय में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद पटना वापस लौट जाएंगे।


उधर, तेजस्वी ने कहा, मैंने उपमुख्यमंत्री रहते हुए जनता से किए वादों को पूरा किया। मुख्यमंत्री जी हमारे आदरणीय हैं और रहेंगे। वहीं, तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार नही संभल रहा है। वो अब बुजुर्ग हो गए हैं। तेजस्वी ने कहा कि आने वाले समय में आप लोग हमारा हाथ मजबूत कीजिएगा। इससे तेजी से बिहार का विकास होगा। इससे  बिहार के युवाओं को रोजगार मिलेगा। अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी ने सभी से 3 मार्च को पटना पहुंचने का आग्रह किया।