Bihar News: छठ-दिवाली पर घर आना होगा मुश्किल, अभी से आसमान छू रहे हवाई जहाज के किराए Bihar Crime News: पत्नी और साली ने इतना किया प्रताड़ित, परेशान युवक ने उठा लिया बड़ा कदम Bihar Crime News: पत्नी और साली ने इतना किया प्रताड़ित, परेशान युवक ने उठा लिया बड़ा कदम Bihar News: गश्ती में लापरवाही पाए जाने पर थाना चालक निलंबित, थानाध्यक्ष का वेतन धारित Bihar News: 5 जिलों में भीषण आंधी-बारिश की चेतावनी, समय रहते हो जाएं सतर्क Patna Top Girls School: पटना के टॉप 5 गर्ल्स स्कूल, जहां मंत्री-विधायक समेत IAS-IPS की बेटियां लेती हैं शिक्षा Bihar News: जारी हुआ पटना-गोरखपुर वंदे भारत का टाइम टेबल, किन-किन स्टेशनों पर ठहरेगी ट्रेन? जानें.. Bihar News: मानसून के आने से पहले मौसम का कहर, बिहार में 12 लोगों की मौत Bihar News: राज्य में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, न्याय की व्यवस्था अब तुरंत; खौफ में अपराधी Bihar Monsoon: मानसून का इंतजार हुआ ख़त्म, मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और भीषण बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 31 Mar 2023 06:23:59 PM IST
- फ़ोटो
ARARIA: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नशे की बड़ी खेप का पकड़ा है। NCB की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल से दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से करीब 17 करोड़ की कोकीन बरामद हुई है। दोनों गिरफ्तार महिला तस्कर मिजोरम की रहने वाली बताई जा रही हैं। दोनों महिला तस्करों से पूछताछ जारी है। नेपाल में भारतीय दूतावास को इस मामले की जानकारी दे दी गई है।
जानकारी के मुताबिक कोकीन की खेप के साथ त्रिभुवन एयरपोर्ट के प्रस्थान कक्ष से नई दिल्ली जा रही एक भारतीय महिला को शक के आधार पर NCB ने हिरासत में लिया था। हिरासत में ली गई महिला की निशानदेही पर एक होटल से दूसरी भारतीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। दोनों महिला तस्कर इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट से नई दिल्ली जाने की फिराक में थी, तभी उन्हे दबोच लिया गया।
इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट से नई दिल्ली जा रही मिजोरम निवासी शेरछिप के लगेज की जांच की गयी। जांच के दौरान चार लेडीज बैग में रखी गई 2.89 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई। वहीं, एक होटल से भारत के मिजोरम निवासी इसथेर लल्हलिमपु के सूटकेस से 5 किलो कोकीन बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि भारत में कोकीन रखना या उसका उपयोग करना दंडनीय अपराध है।