ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

NCB हेडक्वार्टर पहुंची रिया चक्रवर्ती, ड्रग्स कनेक्शन मामले में पूछताछ शुरू

DESK : ड्रग्स कनेक्शन मामले में पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती एनसीबी हेड क्वार्टर पहुंच चुकी हैं. मुंबई से आ रही इस वक्त की बड़ी खबर के मुताबिक रिया चक्रवर्ती को सुबह 11 बजे एन

NCB हेडक्वार्टर पहुंची रिया चक्रवर्ती, ड्रग्स कनेक्शन मामले में पूछताछ शुरू
First Bihar
2 मिनट

DESK : ड्रग्स कनेक्शन मामले में पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती एनसीबी हेड क्वार्टर पहुंच चुकी हैं. मुंबई से आ रही इस वक्त की बड़ी खबर के मुताबिक रिया चक्रवर्ती को सुबह 11 बजे एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. रिया चक्रवर्ती थोड़ी देरी से एनसीबी हेडक्वार्टर पहुंची हैं.  इससे पहले रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा से एनसीबी ने लंबी पूछताछ की थी और फिर दोनों को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले लिया था. 


हम आपको बता दें कि रिया के वकील सतीश मानशिंदे के अनुसार रिया ने अग्रिम जमानत के लिए कोई याचिका दायर नहीं की है और रिया अपनी गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं. गौरतलब है कि रिया से जवाबतलब करने के लिए एनसीबी भी पूरी तैयार है. बताया जा रहा है कि एनसीबी की टीम के दो बड़े अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं. इस बीच एनसीबी ऑफिस में महिला लॉकअप को साफ कराया गया है जहां रिया से पूछताछ चल रही है. 


एनसीबी टीम के 2 अफसर समीर वानखेड़े और केपीएस मल्होत्रा रिया से पूछताछ करने वाली टीम को लीड कर रहे हैं. रिया से एनसीबी ऑफिस पहुंचते ही NCB एंट्री रजिस्टर में उनके आने का वक्त समय नोट करवाया गया है. उनका उस रजिस्टर पर साइन भी करवाया गया है. एनसीबी उनसे उनके व्हाट्सएप चैट्स के आधार पर पूछताछ कर रही है. ऐसा बताया जा रहा है कि यदि वो सवालों के जवाव ठीक से नहीं दे पाई तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है.