ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

8वीं कक्षा की नबालिग के साथ गैंगरेप, टीचर में भी किया गंदा काम

KAMIUR : बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन अपराध की घटनाएं निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार

8वीं कक्षा की नबालिग के साथ गैंगरेप, टीचर में भी किया गंदा काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KAMIUR : बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन अपराध की घटनाएं निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के कैमूर जिला से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक नाबालिग के साथ टीचर सहित दो लोगों ने गंदी हरकतों को अंजाम दिया है। 


दरअसल, कैमूर के अधौरा पहाड़ी के आदिवासी समाज की आठवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा (14) के साथ गैंगरेप हुआ है। बताया जा रहा है कि, छात्रा घर से शौच करने के लिए निकली थी। इसी दौरान उसे 3 लोगों द्वारा बहला - फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर गंदी हरकतों को अंजाम दिया है। इस गंदी हरकतों में बच्ची का स्कूल टीचर भी शामिल था। 


इधर, इस घटना को लेकर परिजनों का आरोप है कि, बच्ची को 4 लोगों द्वारा बहला- फुसलाकर अगवा कर लिया गया। इसके बाद रेप किया। वहीं, कुछ देर बाद प्राइमरी स्कूल का टीचर वहां पहुंचा तो चारों भाग गए। चौंकाने वाली बात यह है कि टीचर ने छात्रा को बचाने के लिए खुद अपनी हवस का शिकार बना लिया और फरार हो गया। इसके बाद बच्ची रोती-बिलखती घर आई तो सभी लोग दंग रह गए, जिसके बाद इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई। 


वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस टीम का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है। इसके बाद इस घटना में शामिल सभी लोगों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इनलोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।