Hindi News / news / STF की बड़ी कार्रवाई, नक्सली एरिया कमांडर शंकर यादव को दबोचा

STF की बड़ी कार्रवाई, नक्सली एरिया कमांडर शंकर यादव को दबोचा

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 10, 2019, 11:07:00 AM

STF की बड़ी कार्रवाई, नक्सली एरिया कमांडर शंकर यादव को दबोचा

- फ़ोटो

PATNA : बिहार STF लगातार कुख्यातों और नक्सलियों को सलाखों के पीछे डालने में लगी है. एसटीएफ ने नकस्ली एरिया कमांडर शंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया है. शंकर यादव को लेकर एसटीएफ कई दिनों से छापेमारी कर रही थी लेकिन शंकर यादव बार बार चकमा देकर भागने में कामयाब हो जा रहा था. लेकिन एसटीएफ ने लखीसराय के पीरो बाजार थाना इलाके जंगलों से शंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि शंकर यादव माओवादी अरविंद यादव का काफी करीबी था. शंकर यादव पर कई मामले दर्ज हैं. एसटीएफ शंकर यादव से लगातार पूछताछ कर रही है.