ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Naxal Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, AK47 समेत कई हथियार बरामद

DESK: नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर स्थित मुलगू जिले में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने म

Naxal Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, AK47 समेत कई हथियार बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर स्थित मुलगू जिले में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने मारे गए सातों नक्सलियों के शव के साथ साथ एके47 और अन्य हथियार जंगल से बरामद किया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ मुलगू जिले के एतुरनगरम वन क्षेत्र में हुई है। एसपी ने सात नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जंगल में सुरक्षाबलों और शीर्ष माओवादी विरोधी बल ग्रेहाउंड्स के बीच मुठभेड़ की घटना हुई। सुरक्षा बलों ने माओवादियों को आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।


जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और सात नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए लोगों में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी(माओवादी) के कुछ प्रमुख नेता भी शामिल हैं। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मारे गए नक्सलियों में माओवादियों के शीर्ष नेता बदरू के भी शामिल होने की आशंका है। बदरू येलंडु-नरसंपेटा एरिया कमेटी का सचिव और प्रतिबंधित तेलंगाना राज्य कमेती का सदस्य था।


सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने जंगल से दो AK47 और अन्य हथियार बरामद किए हैं। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं। बता दें कि नक्सली इस इलाके में अपनी गतिविधियों को पुनर्जिवित करने की कोशिश कर रहे थे। इसी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, जिसमें यह कामयाबी हाथ लगी है।