ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

नवजात को अस्पताल में छोड़कर भागी कोरोना संक्रमित मां, पुलिस थाने में मामला दर्ज

DELHI : एक तरफ पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना संकट के इस काल में मानवता को शर्मशार कर देने वाली कई खबरें सामने आ रही है. ताजा मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है.&nbsp

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : एक तरफ पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना संकट के इस काल में मानवता को शर्मशार कर देने वाली कई खबरें सामने आ रही है. ताजा मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है. 


जहां हिंदू राव अस्पताल में एक कोरोना पॉजिटिव महिला अपनी नवजात बच्ची को छोड़कर फरार हो गई. महिला मूलरूप से बिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली है बच्ची की भी कोरोना टेस्ट कराई गई है, जिसमें उसकी रिपोर्ट निगेटीव आई है. अभी बच्ची अस्पताल में ही है और अस्पताल के कर्मचारी ही उसका देखभाल कर रहे हैं. 


बताया जा रहा है कि  9 अगस्त को एक प्रेगनेंट महिला को उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. लेकिन महिला कोरोना पॉजिटिव निकल गई. इसके बाद महिला को  हिंदू राव अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भेजा गया था. जहां से वो अपनी नवजात बच्ची को छोड़कर फरार हो गई. अब डॉक्‍टरों को महिला द्वारा कोरोना फैलाने की चिंता है. महिला के पति से भी कोई संपर्क नहीं हो पाया है. उसने जो फोन नंबर दिया था वह बंद आ रहा है. उसके रिश्तेदारों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है पर हो नहीं सकी है.