1st Bihar Published by: DINESH KUMAR Updated Jan 31, 2020, 12:35:13 PM
- फ़ोटो
NAWADA : SSB को बड़ी सफलता मिली है. सशस्त्र सीमा बल और रजौली पुलिस की टीम के संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए रजौली बाईपास से गया जाने वाले SH-70 से कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है.
SSB के सहायक कमांडेंट ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार नक्सली रजौली थाना इलाके के सूअर लेटी गांव निवासी वासुदेव मांझी का पुत्र सुरेंद्र मांझी है.
गिरफ्तार किए गए सुरेंद्र पर बेलागंज थाना में पुल और सड़क निर्माण में लगे जेसीबी और डंपर गाड़ियों में आग लगाने और मजदूरों के साथ मारपीट करने का आरोप है. सुरेंद्र को बेलागंज पुलिस रजौली थाने से अपने साथ ले गई और वहां उस से पूछताछ की जाएगी