Hindi News / news / बिहार: अपराधियों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, ड्यूटी कर घर...

बिहार: अपराधियों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, ड्यूटी कर घर जा रहा था जवान

1st Bihar Published by: DINESH KUMAR Updated Apr 05, 2020, 9:18:37 AM

बिहार:  अपराधियों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, ड्यूटी कर घर जा रहा था जवान

- फ़ोटो

NAWADA: एक बार फिर अपराधियों ने बिहार पुलिस के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना हिसुआ थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि मृतक जवान काशीचक थाना में सिपाही के पद पर कार्यरत थे.

जवान हिसुआ थाना क्षेत्र चितरघट्टी के रामधनी चौधरी सिपाही मनोज कुमार मनोरंजन काशीचक थाना से शाम क़ो घर आने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था. परिजनों ने बताया कि वह हिसुआ पहुंचने के बाद घर में फ़ोन किया कि मैं हिसुआ थानाक्षेत्र के धनवां ग्राम अपने ससुराल जा रहा हूं. शाम 6 बजे के बाद उसने घर फ़ोन किया कि हम सब्जियां ले रहे हैं तुरंत घर आ जाएंगे. परिजनों ने बताया कि जब शाम क़ो 7 बजे से ज्यादा समय हो गया तो परिजन परेशान हो गए. 8 बजे के बाद सभी परिजन मोटरसाइकिल से इधर -उधर खोजने निकल गए. काफी खोजबीन के बाद पता चला कि धरमपुर ग्राम के आगे रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दिया है.

रेलवे ट्रैक पर पड़ा था शव

परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा जवान का मृत शरीर रेलवे ट्रैक के पास पड़ा हुआ है औऱ मोटरसाइकिल बगल में गिरा पड़ा है. मोटरसाइकिल का लाइट जल रहा था. घटनास्थल से परिजनों ने हिसुआ थाने क़ो फ़ोन से सूचना दिया. सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष राजकुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची. सारी प्रक्रिया पुरी कर पुलिस जवान की लाश क़ो कब्जे में लेकर थाने लायी ह. जहां सुबह में पार्थिव शरीर क़ो पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया. बता दें कि दो दिन पहले ही सुपौल पुलिस लाइन के पास भी अपराधियों ने एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी.