ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केस

नवादा में पुलिस पर जानलेवा हमला, थानेदार और सिपाही गंभीर रूप से जख्मी, हॉस्पिटल में भर्ती

NAWADA : इस वक्त एक ताजा खबर नवादा जिले से सामने आ रही है, जहां पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया गया है. इस हमले में एक थानेदार और सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं.

नवादा में पुलिस पर जानलेवा हमला, थानेदार और सिपाही गंभीर रूप से जख्मी, हॉस्पिटल में भर्ती
First Bihar
2 मिनट

NAWADA :  इस वक्त एक ताजा खबर नवादा जिले से सामने आ रही है, जहां पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया गया है. इस हमले में एक थानेदार और सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


मामला नवादा जिले के नरहट थाना इलाके का है, जहां खनवां गांव में छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया गया है. इस हमले में रजौली थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी और डीआईयू के सिपाही रंजीत कुमार रंजन गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए पावापुरी विम्स में भर्ती कराया गया है.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि सिरदला थाना क्षेत्र के परनाडाबर मोड़ पर बीती रात एक स्कॉर्पियो लूटी गई थी, जिसे राजगीर से बरामद कर लिया गया है. मौके से लुटेरों को भी गिरफ्तार किया गया है. उनकी गिरफ़्तारी के लिए चार थानों की टीम छापेमारी करने गई थी. पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.


नवादा में पुलिस पर जानलेवा हमला, थानेदार और सिपाही गंभीर रूप से जख्मी, हॉस्पिटल में भर्ती


नवादा के एडिशनल एसपी महेंद्र कुमार बसंत्री ने बताया कि घटना के 12 घंटे के अंदर ही खुलासा किया गया है. टीम में शामिल पुलिसकर्मियों पुरुस्कृत किया जायेगा. एएसपी ने बोला कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले को को चिन्हित कर मामला दर्ज किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है. 


नवादा में पुलिस पर जानलेवा हमला, थानेदार और सिपाही गंभीर रूप से जख्मी, हॉस्पिटल में भर्ती

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता