Hindi News / news / नवादा में मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

नवादा में मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Sep 04, 2020, 8:44:34 AM

नवादा में मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

- फ़ोटो

NAWADA :  बड़ी खबर नवादा से है, जहां अज्ञात युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला अकबरपुर थाना इलाके के पतांगी गांव के पास की है. 

जहां सड़क किनारे अज्ञात युवती की लाश मिली है. शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. शव देखने से प्रतीत होता है कि युवती की हत्या करने के बाद शव को यहां फेंक दिया गया है. 

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह वॉक पर निकले ग्रामीणों की नजर लाश पर पड़ी, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है.