1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Sep 05, 2020, 7:24:45 AM
- फ़ोटो
NAWADA : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सामबे गांव में दहेज के लोभी ने विवाहिता की हत्या कर दिया और मामला छुपाने के नियत से शव को जलाने का प्रयास किया. लेकिन मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच अधजले शव को बरामद कर लिया है.
मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन गीता की शादी 15 वर्ष पहले शादी सामबे गांव के अजय साव के बेटे पंकज साव के साथ हई थी, लेकिन शादी के बाद से ही लगातार पैसा और अन्य सामानों का मांग किया जा रहा था. पर मृतका अपने मायके के हालात देखते हुए किसी से कुछ नहीं कहती थी और हमेशा प्रताड़ित होती थी.
मृतका के भाई ने इसे लेकर सास, ससुर और पति पर मामला दर्ज कराया है. वहीं मामला दर्ज होने के बाद वरिसालिगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अधजली शव को चिता से लेजाकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, उसके बाद ही मामले का पता चल पाएगा.