ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

नवादा में एक मां ने अपनी मासूम दो बेटियों को जिंदा जला मौत की नींद सुलाया, महिला की भी हालत नाजुक

NAWADA: दिल को दहला देने वाली घटना नवादा में सामने आई है। जहां नेमदारगंज थाना क्षेत्र के दूधैली गांव में एक कलयुगी मां की करतूत सामने आई है। जहां महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों को

नवादा में एक मां ने अपनी मासूम दो बेटियों को जिंदा जला मौत की नींद सुलाया, महिला की भी हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: दिल को दहला देने वाली घटना नवादा में सामने आई है। जहां नेमदारगंज थाना क्षेत्र के दूधैली गांव में एक कलयुगी मां की करतूत सामने आई है। जहां महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों को जिंदा जलाकर मौत की नींद सुला दी। मासूम बच्चियों में एक की उम्र 2 साल तो दूसरे की उम्र 8 साल बताई जा रही है। वहीं महिला भी खुद आग से झुलस गई है। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


महिला ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पायी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। रजौली एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गयी है। लेकिन घटनास्थल पर पहुंचने के बाद नजारा कुछ और ही था। 


उन्होंने बताया कि देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि गैस चूल्हे से सिलेंडर को निकाला गया है और उसे एक कमरे में रखकर आग लगाया गया है। जिसमें दोनों बच्चियां की झुलस कर मौत हो गई। इस घटना में महिला भी झुलस गई है। 


प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि महिला ने ही अपने दोनों बेटियों को जलाकर हत्या की है। एसडीपीओ ने बताया कि आखिर महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह जांच का विषय है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता