1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 10, 2019, 2:18:29 PM
- फ़ोटो
NAWADA: बड़ी ख़बर नवादा से है, जहां एक दुकानदार से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. हिसुआ थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर दवा दुकान के बाहर कथित माओवादी संगठन ने पोस्टर चिपकाकर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है. पोस्टर पर 50 लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर दुकान के मालिक के दोनों बेटों को जान से मारने की धमकी दी गई है, साथ ही घर को बम से उड़ाने की भी धमकी दी गई है. पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है. फिलहाल हिसुआ थाने की पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट