ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

नवादा में डकैती के दौरान मर्डर, कारोबारी के बेटे को अपराधियों ने मारा

NAWADA : नवादा में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला नवादा नगर के पार नवादा बुंदेलखंड सहायक थाना क्षेत्र के डोभरा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

NAWADA : नवादा में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला नवादा नगर के पार नवादा बुंदेलखंड सहायक थाना क्षेत्र के डोभरापर मोहल्ले की है. 

जहां डकैती का विरोध करना कारोबारी के बेटे को महंगा पड़ा. डकैतों ने कारोबारी के बेटे की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि किराना कारोबारी सत्यानन्द प्रसाद सिंह के घर सोमवार की देर रात डकैती हुई. इस दौरान व्यवसायी के बेटे रौशन कुमार ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसकी गला रेत दी

आनन-फानन में रौशन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. परिवार के महिला सदस्यों ने बताया कि पिता-पुत्र छत पर कमरे में सो रहे थे. जबकि अन्य लोग घर के निचले तले पर सो रहे थ. अचानक देर रात चीखने की आवाज आई तो सभी लोग छत पर पहुंचे. तब देखा कि दो अपराधी पिता को बांध कर पीट रहे हैं और बगल में बेटे का शव पड़ा है।.महिलाओं के शोर मचाने पर अपराधी भाग गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और छानबीन में जुट गई है. पीड़ित महिला का कहना है मेरे बेटे ने डकैतों को पहचान लिया था इस वजह से उसकी हत्या कर दी गई. हत्या के बाद  इलाके में सनसनी फैल गई है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता