Hindi News / news / नवादा में करंट लगने से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम

नवादा में करंट लगने से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Mar 03, 2021, 1:38:19 PM

नवादा में करंट लगने से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम

- फ़ोटो

NAWADA : नवादा जिला के आंती गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई. महिला की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


घटना नवादा जिले के कादिरगंज ओपी क्षेत्र की है, जहां आंती गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आंती गांव निवासी अजय सिंह उर्फ सिंटू कुमार की  35 वर्षीय पत्नी निभा कुमारी अपने घर में काम कर रही थी, तभी वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई. आनन-फानन में परिजनों ने जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. महिला की मौत के बाद उनके तीन बच्चे के सिर से मां का साया उठ गया. उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मृतक महिला के तीनों बच्चे मां के शव से लिपट कर फफक-फफक कर रो रहे थे. इधर सदर अस्पताल कैंप के दरोगा ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गए हैं.