1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Feb 07, 2021, 7:28:55 AM
- फ़ोटो
NAWADA : जिले से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। सड़क दुर्घटना में 2 यात्रियों की मौत हो गई है। हादसा बस पलटने की वजह से हुआ है। रजौली के एनएच 31 पर पर घाटी में बस पलट गई जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
इस सड़क हादसे में लगभग दर्जनभर यात्री घायल हुए हैं जबकि 2 महिला यात्रियों की मौत हो गई है। जिन महिला यात्रियों की मौत हुई है उनमें एक टाटा की रहने वाली है और दूसरी महिला नालंदा जिले की। सड़क हादसे में घायल सभी यात्रियों को रजौली अनुमंडल के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल 4 यात्रियों को नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
बस में सवार यात्रियों के मुताबिक हादसा ड्राइवर की आंख लगने के कारण हुआ। घाटी में बस चलाते वक्त ड्राइवर को नींद आ गई उसकी वजह से संतुलन बिगड़ा और बस पलट गई। जिस बस का एक्सीडेंट हुआ है वह शिव शक्ति ट्रेवल्स की है। यह बस टाटा से चलकर बिहार शरीफ आ रही थी।