ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

नवादा में 5 लाख की लूट, बिटिया की शादी के लिए रिटायर्ड चौकीदार ने बैंक से निकाला था कैश

NAWADA: बिटिया की शादी के लिए बैंक से 5 लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे रिटायर्ड चौकीदार से बाइक सवार बदमाशों ने रुपये से भरा झोला छीन लिया और मौके से फरार हो गये। घटना नवादा के

नवादा में 5 लाख की लूट, बिटिया की शादी के लिए रिटायर्ड चौकीदार ने बैंक से निकाला था कैश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिटिया की शादी के लिए बैंक से 5 लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे रिटायर्ड चौकीदार से बाइक सवार बदमाशों ने रुपये से भरा झोला छीन लिया और मौके से फरार हो गये। घटना नवादा के रामनगर स्थित एसबीआई की कृषि शाखा की है। दिनदहाड़े लूट की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।  


पीड़ित रिटायर्ड चौकीदार कृष्ण प्रसाद अपनी बेटी की शादी के लिए 5 लाख बैंक से निकाल कर घर जा रहे थे। लेकिन इसी दौरान झपट्टामार गिरोह के सदस्यों ने उनके हाथ से रूपों से भरा झोला छीन लिया और बाइक से फरार हो गए। चौकीदार ने बताया कि जैसे ही वह बैंक से पैसा निकालकर बैंक से बाहर घर जाने के लिए निकला। तभी पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने सारा पैसा लूट लिया। 


इस दौरान उन्होंने रोकने का प्रयास किया लेकिन बदमाश धक्का देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। बैंक और आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है। लूट की इस घटना से पीड़ित परिवार काफी सदमे में है। ये पैसे वो अपनी बेटी की शादी के लिए निकाले थे। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता