1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 11, 2019, 2:32:07 PM
- फ़ोटो
NAVADA: सरकारी अस्पतालों की हालात को सुधारने का सरकार लाख दावे कर ले, लेकिन जमीनी हकीकत दावों को हरबार झुठलाने का काम करती है. ताजा मामला नवादा सदर अस्पताल की है. जहां पर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आयी है. जिस रूम में शव ऱखा गया है, उसी रूम में मरीजों का इलाज किया जा रहा है. जिससे मरीज के परिजनों में आक्रोश है. दरअसल बुधवार की रात से इमरजेंसी वार्ड में एक शव रखा हुआ है. जिसे अस्पताल प्रबंधन की ओर से नहीं हटाया गया. शव के पास लगे स्ट्रेचर पर उसी रूम में मरीजों का इलाज किया जा रहा है. जिससे मरीज और उनके परिजनों में रोष है. लोगों का कहना है कि सरकार लाख कवायद कर ले लेकिन सरकारी अस्पतालों की हालात नहीं सुधरने वाली है. डॉक्टरों की मनमानी और उनके उपेक्षापूर्ण रवैया से दिनों दिन व्यवस्था और चौपट होती जा रही है. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट