ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

नौवीं कक्षा की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

SAHARSA: सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दुपट्टे के फंदे से लटका नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मामला कहरा प्रखंड के कहरा

नौवीं कक्षा की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दुपट्टे के फंदे से लटका नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मामला कहरा प्रखंड के कहरा गांव वार्ड नं 12 का है। जहां इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


घरवालों का कहना है कि दोपहर में चाय बनाकर पिलाने के बाद लड़की अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद मां ने कई दफे आवाज दिया, लेकिन उसने नहीं सुना। बाद में ऊपर जाकर देखा तो पंखे पर लटकी उसका शव दिखा। घटना को लेकर परिजनों ने सदर थाना की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।


मृतक नाबालिग छात्रा की पहचान अंशु कुमारी के रूप में हुई है। वह मृत्युंजय कुमार की पुत्री थी और नौवीं क्लास की छात्रा थी। मृतक छात्रा के मामा राजीव कुमार ने बताया कि कहरा में मेरी बहन की शादी हुई है और उसकी एक बच्ची थी जिसका नाम अंशु था। आज तकरीबन उसने ढाई बजे मां को चाय बनाकर दी और हमलोग भी बैठकर चाय पी रहे थे। 


इसके बाद चाय देकर वो ऊपर के कमरे में चली गई। चाय पीने के बाद उसकी माँ द्वारा दो तीन बार अंशु, अंशु करके पुकारा गया। जब आवाज नहीं आई तब उसकी मां उठकर देखने गई। पहले तो घर के नीचे वाले कमरे में ढूंढा जब नहीं दिखी तो ऊपर के कमरे में गई। देखा कि बेटी दुपट्टा के सहारे पंखे से लटकी हुई है। 


परिजनों ने तुरंत कैंची से दुपट्टे को काटकर उसे नीचे उतारा और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच में जुट गई। इस बाबत सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन भी प्राप्त हुआ है। परिजनों ने छात्रा द्वारा आत्महत्या की बात कही है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। छात्रा ने आत्महत्या क्यों किया इसके कारणों  का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता