ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

नौकरी की लालच में छत्तीसगढ़ में फंसाया तीन लड़कियों को, बिहार लाकर झोंक दिया देह व्यापार के 'गंदा धंधा' में

SASARAM : आर्केस्ट्रा के नाम पर देह व्यापार करने के लिए लाई गई तीन लड़कियों को आज दिनारा पुलिस ने मुक्त करा लिया। बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला के अलग-अलग गांव की रहने वाली 3 लड़कियों

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SASARAM : आर्केस्ट्रा के नाम पर देह व्यापार करने के लिए लाई गई तीन लड़कियों को आज दिनारा पुलिस ने मुक्त करा लिया। बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला के अलग-अलग गांव की रहने वाली 3 लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर रोहतास के दिनारा लाया गया था। यहां एक आर्केस्ट्रा कंपनी में उन तीनों लड़कियों को बेच दिया गया था।


15 दिन पहले जब तीनों लड़कियों के यहां लाया गया था, तो उसे पता भी नहीं था कि उससे जबरन देह व्यापार का धंधा करवाया जाएगा। बताया जाता है कि पिछले 15 दिनों से लड़कियों को दिनारा के करंज गांव में एक मकान में बंधक के रूप में रखा गया था। उन तीनों को कहीं आने जाने तथा बातचीत पर भी पाबंदी लगा दी गई थी। किसी तरह लड़कियों ने गांव के लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। तब दिनारा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर तीनों लड़कियों का रेस्क्यू किया। वहीं एक ऑर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली तीन लड़कियों को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया। यह तीनों लड़कियां काफी परेशान हैं तथा अपने घर जाना चाहती हैं। यह तीनों लड़कियां काफी गरीब परिवार से हैं तथा नौकरी देने के नाम पर इसे यहा लाया गया था।फिलहाल पुलिस इस गोरखधंधे के सूत्रों की तलाश कर रही है। 



टैग्स