ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

नौकरी के मुद्दे पर आर-पार के मूड में तेजस्वी, पुराना वीडियो शेयर कर सीएम नीतीश से किया सवाल

PATNA : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नौकरी के मुद्दे पर क्रेडिट लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर तेजस्वी यादव के निशाने पर सूबे के मुख्य

नौकरी के मुद्दे पर आर-पार के मूड में तेजस्वी, पुराना वीडियो शेयर कर सीएम नीतीश  से किया सवाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नौकरी के मुद्दे पर क्रेडिट लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर तेजस्वी यादव के निशाने पर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। राजद नेता लगातार मुख्यमंत्री को घेर रहे हैं। इस बीच तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पुराना वीडियो शेयर कर नीतीश कुमार को आड़े हाथ लिया। 


एक्स पर वीडियो शेयर कर तेजस्वी यादव ने लिखा है कि -  बिहार में 9 अगस्त 2022 को डिप्टी सीएम बनते ही मुख्यमंत्री से 9 अगस्त 2022 को 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार की घोषणा करवाई। तेजस्वी ने एक्स पर शेयर किए गए अपने पोस्ट में लिखा है कि 2020 चुनाव में 𝟏𝟎 लाख सरकारी नौकरियां देने के मेरे संकल्प पर आदरणीय मुख्यमंत्री कहते थे कि 𝟏𝟎 लाख नौकरी देना एकदम असंभव है। 


9 अगस्त 2022 को मेरे उपमुख्यमंत्री बनते ही 15 अगस्त 2022, को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान से इन्हीं CM से 𝟏𝟎 लाख नौकरी और 𝟏𝟎 लाख रोजगार की घोषणा करवाई। वहां इन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के लोग साथ आए है तो ये आपको नौकरी देंगे। 17 महीनों में डिप्टी सीएम के तौर पर ही सही, लेकिन हमने 𝟒 लाख से अधिक नौकरियां दी और 𝟑 लाख नौकरियां अंतिम चरण तक प्रक्रियाधीन करवा दी है जो इस वर्ष युवाओं को अवश्य ही मिल जायेंगी।


मालुम हो कि, हाल ही में नीतीश कुमार के पुराने बयानों को याद दिलाते हुए तेजस्वी ने कहा, वे बार-बार कहते थे, यह गुमराह करने वाली बात है। कहां से देंगे? कुछ पता है? पैसा क्या आसमान से आएगा। वे मेरे सेंस को लेकर भी सवाल उठाते थे। अपने भाषण में उन्होंने कहा, नई पीढ़ी के लोग साथ आए हैं ये आपको नौकरी देंगे। 10 महीने में उप मुख्यमंत्री के रूप में ही सही चार लाख से अधिक नौकरिंयां दी और तीन लाख नौकरी देने का प्रस्ताव भी प्रक्रियाधीन करा दिया। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा प्रक्रियाधीन नौकरी युवाओं को इस वर्ष अवश्य मिल जाएगी।