ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

नौकरी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से रेप, वीडियो वायरल करने की बात कह अजमल ने इस्लाम कबूल कराया

RAMGARH: झारखंड के रामगढ़ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की को पहले तो नौकरी दिलाने के बहाने होटल के कमरे में बुलाया और फिर उसके साथ जबरन रेप क

नौकरी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से रेप, वीडियो वायरल करने की बात कह अजमल ने इस्लाम कबूल कराया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RAMGARH: झारखंड के रामगढ़ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की को पहले तो नौकरी दिलाने के बहाने होटल के कमरे में बुलाया और फिर उसके साथ जबरन रेप करने के बाद अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लड़की का धर्म परिवर्तन करा दिया। पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


दरअसल, बोकारो की रहने वाली युवती का आरोप है कि सावित्री कॉलोनी के रहने वाले अजमल अंसारी ने एनजीओ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पीड़ित युवती को पायल होटल में बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर विभिन्न जगहों पर बुलाकर उसके साथ रेप किया। बीते आठ फरवरी को भी आरोपी ने पायल होटल में लड़की को हवस का शिकार बनाया और मारपीट करने के बाद उसका धर्म परिवर्तन करा दिया।


जिसके बाद लड़की के धैर्य ने जवाब दे दिया और वह महिला थाने पहुंच गई। पीड़ित युवती ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई है। आरोपी ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पूरे मामले पर रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने कहा है कि जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।