1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 05, 2019, 12:59:58 PM
- फ़ोटो
DESK : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश कर रही हैं. वित्त मंत्री ने सुबह 11 बजे अपना बजट भाषण पढ़ना शुरू किया. उन्होंने कहा अपने भाषण में कहा कि यकीन हो तो कोई रास्ता निकलता है, हवा की ओट लेकर भी चिराग जलता है. अगले कुछ वर्षों में हमारी अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी. बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नेशनल ट्रांसपोर्ट कार्ड (NTC) लाने का ऐलान किया. NTC कार्ड का इस्तेमाल ट्रेन और बस में सफर करने के लिए किया जाएगा. इस कार्ड के जरिये बस का टिकट, पार्किंग खर्च, रेल टिकट सभी एक साथ भुगतान किया जा सकेगा. एनटीसी कार्ड को रूपे कार्ड की मदद से चलाया जाएगा.