ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar weather: बिहार में 5 दिन बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar weather: बिहार में 5 दिन बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बस

चुनाव के नतीजे आने से पहले बुके लेकर बधाई देने पहुंचे DGP पर कार्रवाई, चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड

DESK: देश के 4 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के मतगणना का काम रविवार सुबह से ही चल रहा है। तीन राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिला है तो वही तेलं

चुनाव के नतीजे आने से पहले बुके लेकर बधाई देने पहुंचे DGP पर कार्रवाई, चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: देश के 4 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के मतगणना का काम रविवार सुबह से ही चल रहा है। तीन राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिला है तो वही तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिला है। तेलंगाना में कांग्रेस को मिली बहुमत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। वहीं यह खुशी वहां के डीजीपी में भी देखी गयी। 


मतगणना का काम चल ही रहा था तभी तेलंगाना के डीजीपी बुके लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी से मुलाकात करने पहुंच गये। इसे चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए डीजीपी अंजनी कुमार को सस्पेंड कर दिया। 


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को बुके देकर जीत की बधाई देना डीजीपी को महंगा पड़ गया। चुनाव आयोग ने इसे लेकर डीजीपी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। इसकी चर्चा अब सियासी गलियारों में होनी शुरू हो गयी है। वही सोशल मीडिया पर भी डीजीपी के मुलाकात का फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है।