ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

नशे में डूबा मुख्यमंत्री का गृह जिला, सरकारी कार्यालय परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें और इंजेक्शन

NALANDA: बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करते हैं। पुलिस भी आये दिन छापेमारी कर शराब पीने और बेचने वालों पर कार्रवाई करती है। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भे

नशे में डूबा मुख्यमंत्री का गृह जिला, सरकारी कार्यालय परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें और इंजेक्शन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करते हैं। पुलिस भी आये दिन छापेमारी कर शराब पीने और बेचने वालों पर कार्रवाई करती है। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजती है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते। सरकारी कार्यालयों के प्रांगण में फेंके गये शराब की बोतले, रैपर और इंजेक्शन इस बात प्रमाण है कि लोग आज भी नशा करते हैं। शराब, गांजा, ड्रग्स, अफीम, स्मैक, कफ सिरप सहित कई तरह नशा लोग अब करने लगे हैं और इसे इस्तेमाल कर इसे ठिकाने लगाने के मकसद से सरकारी कार्यालय परिसर में इसे फेंकने का काम कर रहे हैं। नालंदा में कई सरकारी कार्यालय में यह फेंका हुआ मिला है। 


बता दें कि नालंदा के जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के बड़ी पहाड़ी और छोटी पहाड़ी में 14 जनवरी 2022 को दर्जनों लोगों की मौत जहरीली शराब से हुई थी। इस घटना के बाद उत्पाद विभाग कुछ दिन तक अपनी चहलकदमी दिखायी और फिर शांत हो गयी। आज भी बिहार शरीफ में धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है। शराब पीने वालों की तादाद बढ़ रही है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा के बिहारशरीफ अनुमंडल कार्यालय परिसर में फेंके गये शराब की कई खाली बोतलें और रैपर को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग आज भी शराब का सेवन करते हैं। सरकारी कार्यालय के प्रांगण में इसके अलावा इंजेक्शन भी फेंका देखा गया। इसके अलावे शहर के कई सरकारी कार्यालय परिसर में भी शराब की खाली बोतल फेंका हुआ नजर आया है। ऐसे में सवाल उठता है की जब बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है तो आखिर शराब की ये खाली बोतले कहां से आ रही है। लोग शराब और ड्रग्स का सेवन कैसे कर रहे है।

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट