ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

नशे में धुत युवक ने की नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, पीड़िता ने लगायी न्याय की गुहार

MUZAFFARPUR: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला मुजफ्फरपुर में सामने आया है। नशे में धुत गांव के एक युवक ने घर की महिलाओं के साथ भी दुर्व्यहार किया। वीडियो

नशे में धुत युवक ने की नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, पीड़िता ने लगायी न्याय की गुहार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 MUZAFFARPUR: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला मुजफ्फरपुर में सामने आया है। नशे में धुत गांव के एक युवक ने घर की महिलाओं के साथ भी दुर्व्यहार किया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है।

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से गांव के एक युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़िता के परिवार वालों ने बताया कि गांव में रहने वाला राजेश्वर पासवान नशे में धुत होकर युवती के घर पर पहुंच गया। उस वक्त घर में कोई नहीं था। बुधवार की शाम जब घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं थे तब युवक ने इसी का फायदा उठाने की कोशिश की। नशे में धुत राजेश्वर पासवान ने अचानक युवती के घर मे घुस गया और उसे अकेला देख जबरदस्ती करने लगा।

आरोपी युवक ने पीड़िता के कपड़ों को फाड़ डाला। पीड़िता ने जब शोर मचाया तब उसे बचाने के लिए उसकी मां और भाभी दौड़ी। युवक ने उनके कपड़े भी फाड़ डाले। पीड़िता और उसकी मां रोती रही बिलखती रही लेकिन युवक मानने को तैयार नहीं था। युवक इस दौरान घर की सभी महिलाओं की पीटने लगा। तभी महिलाओं की चिख सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गये। ग्रामीणों को देख युवक मौके से फरार हो गया।


जिसके बाद पीड़िता अपने परिवारवालों के साथ साहेबगंज थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। परिजन आरोपी की गिरफ्तार करने और उसे कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। पीड़िता और उसके परिजनों का कहना है कि यदि आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गयी तो आत्महत्या को विवश हो जाएंगे। 


वही सरैया एसडीपीओ राजेश शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता