1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 23, 2019, 6:28:05 PM
- फ़ोटो
PATNA : पिछले डेढ़ दशक से बिहार की सियासत में जिसे छोटे सरकार के नाम से बुलाया जाता रहा। सत्ता के शीर्ष में बैठे नेता जिसे संरक्षण देते रहे, उस बाहुबली अनंत सिंह की हेकड़ी हर बार नारी शक्ति के सामने ही दम तोड़ती दिखी है। बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन को लेकर आई पी एस पी सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि किसी महिला अधिकारी में अनंत सिंह की हेकड़ी गुम की हो। अनंत सिंह साल 2005 में जब विधायक बने तो उनका रुतबा चरम पर था। इस दौरान उनकी पहली टक्कर एसडीएम रहीं वंदना प्रेयसी से हुआ। दरअसल राज्य सरकार ने कालाबाजारी पर नकेल कसने के लिए क्या आदेश जारी किया था कि किसान अनाज की बिक्री बाजार समिति में ही करेंगे। जबकि अनंत सिंह ने सरकार के इस फरमान को मानने से इंकार कर दिया। विधायक ने खुला ऐलान किया कि उनके कारगिल मार्केट से अनाज की खरीद बिक्री जारी रहेगी। विधायक के खिलाफ वंदना प्रेयसी ने पहला एक्शन लेते हुए कारगिल मार्केट पर छापेमारी कर किया और उसे सील कर दिया। साल 2013 में अनंत सिंह को अपनी ही पार्टी की मंत्री परवीन अमानुल्लाह के सामने बेदम होना पड़ा। पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी में अनंत सिंह ने अपने होटल की आगे पार्क की जमीन पर कब्जा कर लिया था। जिसके खिलाफ परवीन अमानुल्लाह में सख्त कार्रवाई करते हुए अनंत सिंह की हेकड़ी गुम कर दी थी। अनंत के साम्राज्य पर अब आखिरी कील आईपीएस लिपि सिंह ठोक रही हैं। लिपि सिंह ने बाहुबली विधायक के खिलाफ ऐसे ताबड़तोड़ एक्शन लिए की विधायक पहली बार फरार होकर पुलिस से भागे फिर रहे हैं।