Bihar Crime News: पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, घरेलू कलह में वारदात को दिया अंजाम Bihar News: बिहार के इस जिले को मिली दो नई सड़कों की सौगात, सरकार ने दी 44 करोड़ की मंजूरी अजब प्रेम की गजब कहानी: सास-दामाद के बाद अब समधी और समधन की लव स्टोरी, घर छोड़ दोनों हुए फरार Innovative farming: 8 लाख की नौकरी छोड़ गांव लौटा युवक...अब खेती से कमा रहा है दोगुनी कमाई! जानिए कैसे? Bihar News: जमुई में नो एंट्री टाइम में बदलाव से जनता को बड़ी राहत, एसपी के निर्देश पर प्रभावी हुआ नया नियम Arvind Kejriwal Daughter Wedding: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शादी के बंधन में बंधीं, संभव जैन के साथ लिए सात फेरे Goal Institute: गोल इंस्टीट्यूट में विशेष सेमिनार का आयोजन, नीट 2025 के लिए छात्रों को मिला महत्वपूर्ण मार्गदर्शन Bihar Politics: सीएम फेस को लेकर महागठबंधन में मचे घमासान पर BJP की पैनी नजर, क्या बोले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय? Bihar News: मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व VC के खिलाफ ED ने दाखिल की चार्जशीट, जानिए.. क्या है मामला? Bihar News :बिहार को मिली ऐतिहासिक सौगात, गंगा नदी पर बना पहला छह लेन पुल अब पूरी तरह तैयार, जल्द होगा उद्घाटन!
16-Apr-2024 02:20 PM
GAYA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबरा फैन मुजफ्फरपुर का अशोक सहनी वर्षों से मोदी जी को अपने हाथ से चाय पिलाने का इंतजार कर रहा है। अशोक चाय बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। लेकिन पीएम मोदी से मुलाकात की उम्मीद उसने अभी तक नहीं छोड़ी है और आज वह नरेंद्र मोदी से मिलने मुजफ्फरपुर से गया पहुंच गया। गया में पीएम मोदी की चुनावी जनसभा ऐतिहासिक गांधी मैदान में हो रही थी।
बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला अशोक सहनी मोदी जी का जबरा फैन है। उसने पीएम मोदी को भगवान का दर्जा दे रखा है। अशोक सहनी पिछले सात वर्षों से पूरे भारत में घूम रहा है। उसका मकसद मोदी जी को एक कप चाय पिलाने की है। इसके लिए जहां भी पीएम मोदी की सभाएं होती हैं, वह वहां पहुंच जाता है। लेकिन आजतक अशोक सहनी का एकमात्र सपना पूरा नहीं हो सका है।
इस कड़ी में अशोक सहनी मंगलवार को गया पहुंच गया। नरेंद्र मोदी की गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में चुनावी जनसभा हो रही थी। जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। उसने अपने पूरे शरीर पर नरेंद्र मोदी की तस्वीरें बना रखी हैं और उनके समर्थन में स्लोगन भी लिख रखा है। उसने अपने हाथों पर मोदी की गारंटी..अबकी बार 400 पार..नमो नमः लिखवा रखा है।
वही, बीजेपी के संकल्प के तहत अपने माथे पर भी भारत का नक्शा और जय हिंद हेयर कटिंग स्टाइल से बना रखा है। अपने हाथ में केटली और पीठ पर डस्टबिन लेकर वह गया के गांधी मैदान में लोगों को चाय पिलाता दिखा। इस दौरान अशोक लोगों को स्वच्छता का भी संदेश दे रहा था। अशोक को देखने के लिए रैली में आए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस जबरा फैन को देखकर लोग भी हैरान थे। रैली में अशोक सहनी की खूब चर्चा होने लगी। हालांकि यहां भी अशोक सहनी का पीएम मोदी को चाय पिलाने का सपना पूरा नहीं हो सका।