ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

खुराफातियों से परेशान हुए नरेंद्र मोदी, लोगों को किया सावधान

DELHI : कोरोना की महामारी के समय भी अफवाह फैलाने वालों से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी परेशान हो गये हैं. आज उन्होंने लगातार दो ट्वीट कर ऐसे खुराफातियों से लोगों को साव

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : कोरोना की महामारी के समय भी अफवाह फैलाने वालों से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी परेशान हो गये हैं. आज उन्होंने लगातार दो ट्वीट कर ऐसे खुराफातियों से लोगों को सावधान रहने को कहा. प्रधानमंत्री ने कहा है कि उन्हें विवाद में घसीटने की खुराफात की जा रही है.

प्रधानमंत्री ने आज ट्वीटर पर लिखा
“मेरे ध्यान में लाया गया है कि कुछ लोग यह मुहिम चला रहे हैं कि 5 मिनट खड़े रहकर मोदी को सम्मानित किया जाए. पहली नजर में तो यह मोदी को विवादों में घसीटने की कोई खुराफात लगती है.”

प्रधानमंत्री ने ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील करते हुए दूसरा ट्वीट भी किया. दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा है. “हो सकता है कि यह किसी की सदिच्छा हो, तो भी मेरा आग्रह है कि यदि सचमुच में आपके मन में इतना प्यार है और मोदी को सम्मानित ही करना है तो एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी कम से कम तब तक उठाइए, जब तक कोरोना वायरस का संकट है. मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान कोई हो ही नहीं सकता.”


गौरतलब है देश ही पूरी दूनिया जब कोरोना वायरस के संकट से जूझ रही है तब एक वर्ग लगातार अफवाहें उड़ाने में लगा है. इस बीच किसी ने ये मुहिम चलायी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करना चाहिये. उन्हें सम्मानित करने के लिए लोग अपने घरों के बाहर 5 मिनट के लिए खड़े हों. ये अफवाह इतने जोर शोर से फैली की खुद प्रधानमंत्री को इसका खंडन करने के लिए सामने आना पडा.





टैग्स