Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar Politics: ‘गलतबयानी कर दलितों, अतिपिछड़ों को भड़का रहे राहुल गांधी’ मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला Bihar Politics: ‘गलतबयानी कर दलितों, अतिपिछड़ों को भड़का रहे राहुल गांधी’ मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला Bihar Crime News: AI से बनाया शहीद की पत्नी का फर्जी अश्लील वीडियो, बिहार में दो साइबर अपराधी अरेस्ट Bihar Crime News: AI से बनाया शहीद की पत्नी का फर्जी अश्लील वीडियो, बिहार में दो साइबर अपराधी अरेस्ट Bihar News: बिहार बाल श्रमिक आयोग का गठन, भाजपा प्रवक्ता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी बेगूसराय में तालिबानी सजा: युवक को पिलर से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
1st Bihar Published by: Updated Wed, 07 Dec 2022 09:07:29 AM IST
- फ़ोटो
KAIMUR: केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नपुंसकता पर चले गए हैं। बिहार में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है लेकिन मुख्यमंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं। फिर से बिहार में जंगलराज रिटर्न की घटनाएं दोहराई जा रही है। इस तरह की घटना के बावजूद सीएम नीतीश अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे कैमूर जिले में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नपुंसकता पर चले गए हैं। वहीं, कुढ़नी उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर देख रहा है। मैं कई देशों के कई राज्यों का दौरा किया हूं। जो गुजरात, हिमाचल में जो चुनाव हो रहे हैं उसमें बीजेपी काफी बढ़त में है दो तिहाई बहुमत से जीत रहे है। बिहार के उपचुनाव में भी विजय प्राप्त करेंगे।
सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नपुंसकता के शिकार पर चले गए हैं। मैं इसलिए कह रहा हूं कि 2 दिन से हत्याएं हो रही है लेकिन सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन है। महिलाओं पर अरवल के अंदर दो दो घर में गलत नियत से घुसा और मां-बेटी को पेट्रोल डालकर जला दिया। इसे जंगलराज नहीं तो और क्या कहा जाएगा? इसके बाद भी मुख्यमंत्री अपना पीठ थपथपा रहे हैं। मुख्यमंत्री को ऐसे मामले पर इस्तीफा दे देना चाहिए। 48 घंटे के अंदर में 6 घटनाएं हुई है। मुख्यमंत्री जी से मैं कहना चाहूंगा कि आप से बिहार चलने वाला नहीं है। बिहार में जो आपने प्रगति किया है उससे निजात दिलाई है और इस्तीफा देकर तपस्वी का जीवन यापन करिए।