Hindi News / news / 7 सीओ को शो कॉज, दाखिल खारिज में लापरवाही का मामला

7 सीओ को शो कॉज, दाखिल खारिज में लापरवाही का मामला

1st Bihar Published by: Updated Sep 04, 2020, 7:42:18 AM

7 सीओ को शो कॉज, दाखिल खारिज में लापरवाही का मामला

- फ़ोटो

PATNA : लापरवाही बरतने वाले सात सीओ को शो शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. बता दें कि दाखिल खारिज के 20 फिसदी से अधिक मामले लंबित रखने वाले सीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है. इसमें दानापुर, मनेर, खुसरूपुर, पंडारक, फतुगा और नौबतपुर के सीईओ शामिल हैं

 इसे लेकर डीएम कुमार रवि ने समीक्षा बैठक बुलाई है. अगले बुधवार को समीक्षा बैठक बुलाई गई है.  उस दौरान राजस्व विभाग से आने वाली मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर अंचल बार समीक्षा की जाएगी.

इसके साथ ही भूमि सुधार उपसमाहर्ता के कामकाज की भी समीक्षा की जाएगी. इस समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता और अंचलाधिकारी शामिल होंगे. समीक्षा बैठक के बाद कार्य में सुधार करने का टास्क दिया जाएगा. बैठक के दौरान किए जाने वाले समय के अनुरूप लक्ष्य हासिल नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी.