ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

ननिहाल में रह रहे युवक की गोली मारकर हत्या, लाश को ठिकाना लगाने के उद्धेश्य से बधार में फेंका

GAYA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि वो एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गया जिले की है जहां अपराधियों ने 18 साल के युवक की गोली

ननिहाल में रह रहे युवक की गोली मारकर हत्या, लाश को ठिकाना लगाने के उद्धेश्य से बधार में फेंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि वो एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गया जिले की है जहां अपराधियों ने 18 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना गया के गुरारू थाना क्षेत्र के तिनेरी गांव की है जहां नानी के घर रहने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना से ननिहाल में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय युवक अंकित कुमार के रूप में हुई है। वो अपनी नानी के घर में रहकर पढ़ाई करता था। मृतक अंकित की लाश बधार से बरामद किया गया है। 


बताया जाता है कि अंकित मंगलवार की रात 10 बजे से घर से लापता हो गया था। बाद में पता चला कि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी है और शव को ठिकाना लगाने के उद्धेश्य से बधार में फेंका गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


गया से नितम राज की रिपोर्ट..