ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

2 महीने तक नमक नहीं मिलने की उड़ी अफवाह, खरीदारों की भीड़ देख दुकानदार बेचने लगे 50 रुपए किलो

DESK: देश में लॉकडाउन के बीच अफवाहों का बाजार गर्म है. छत्तीसगढ़ के रायपुर में अफवाह उड़ी की दो माह तक अब नमक नहीं मिलेगा. जिसके बाद लॉकडाउन तोड़ लोगों में नमक खरीदने की होड़

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: देश में लॉकडाउन के बीच अफवाहों का बाजार गर्म है. छत्तीसगढ़ के रायपुर में अफवाह उड़ी की दो माह तक अब नमक नहीं मिलेगा. जिसके बाद लॉकडाउन तोड़ लोगों में नमक खरीदने की होड़ मच गई. दुकानों पर भीड़ देख दुकानों ने भी इसका फायदा उठाया और 50-50 रुपए किलो तक नमक बेच डाला. 

कोई 10 पैकेट तो कोई लिया बोरा

अफवाह लोगों पर इतना हावी रहा कि कोई नमक का 10 पैकेट लिया तो कोई एक बोरा तक ले लिया. इसकी सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम शाम को हरकत में आई. बाजार के कई जगहों पर राशन के दुकान और गोदाम का जांच किया. जिसके बाद लोगों को बताया गया कि बाजार में कोई नमक की कमी नहीं है. लोग अफवाहों पर ध्यान न दे. जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. 


डीएम के निर्देश पर डॉ. एस. भारतीदासन नमक डीलर्स के संस्थानों की जांच की गई. जिले के खाद्य और नापतौल विभाग के अफसरों की टीम बाजार में निकली और कई जगहों पर छापेमारी की. यह अफवाह रायपुर, राजनांदगांव, धमतरी और बालोद, डूमरतराई , गुढ़ियारी ,गोलबाजार, लाखे नगर ,पुरानी बस्ती में फैली थी. बता दें कि इससे पहले भी देश में कई बार नमक की कमी और प्याज को लेकर अफवाह उड़ चुकी है. जिसका खामियाजा आमलोगों को भुगतना पड़ता है. अफवाह के बीच लोग खरीदारी करने लगते हैं जिसका फायदा दुकानदार उठाते हैं. 

टैग्स