Hindi News / news / रिश्तेदार के घर आया था युवक, गांव के लोगों ने चोर समझकर कर...

रिश्तेदार के घर आया था युवक, गांव के लोगों ने चोर समझकर कर दी पिटाई

1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Aug 28, 2020, 7:12:36 AM

रिश्तेदार के घर आया था युवक, गांव के लोगों ने चोर समझकर कर दी पिटाई

- फ़ोटो

NALNDA: रिश्तेदार से मिलने गए युवक को बाइक चोर समझ भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी. यह घटना लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले की है.घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चोर समझकर भीड़ ने युवक की पिटाई कर रही थी.

 मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे लोगों की चंगुल से छुड़ाया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जख्मी नगर थाना क्षेत्र के उपरावां गांव निवासी है. पुलिस जांच में चोरी का आरोप गलत साबित हुआ. जिसके बाद युवक को रिहा कर दिया गया.

युवक अपने रिश्तेदार से मिलने बड़ी पहाड़ी गया था. रिश्तेदार का घर खोजने में उसे परेशानी हो रही थी. इस कारण मोहल्ले में इधर-उधर घुमते हुए लोगों से पता पूछ रहा था. उसी दौरान स्थानीय लोगों को लगा कि युवक बाइक चोरी की फिराक में है. युवक जब एक बाइक के समीप रुका तो उसे चोर बताकर भीड़ ने पकड़ लिया और लात-घूसों से उसकी पिटाई की जाने लगी।. पीड़ित खुद को निर्दोष बता रहा था. भीड़ युवक की बातों को अनसुना करते हुए उसकी पिटाई कर रही थी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई। जिसके बाद युवक को भीड़ के कब्जे से मुक्त करा, उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को बाइक चोर समझकर लोगों ने उसे पीट दिया. उसे रिहा कर दिया गया है.